21 सितंबर, 2026
हम 12 साल के हो गए: दुनिया भर के लाखों ट्रेडर के साथ मिलकर लिखी गई एक कहानी

बारह साल पहले, Olymptrade कुछ बुनियादी टूल्स वाली एक छोटी ब्रोकरेज कंपनी थी। आज इसमें AI-पावर्ड फ़ीचर्स, 14 भाषाओं में सहायता, एक एजुकेशन लाइब्रेरी और एक ऐसी कम्युनिटी है जो अपने चैरिटी प्रोजेक्ट्स खुद चुनती है।
इनमें से कोई भी चीज़ एक बार में नहीं हुई। हर एक कदम पिछले कदम से निकला, और पहला कदम था उन लोगों का हमारे साथ जुड़ना।
133 मिलियन से ज़्यादा ट्रेडर
Olymptrade अब 130 से ज़्यादा देशों के ट्रेडर को एक जगह पर लाता है। वे अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं, अलग-अलग तरीकों से ट्रेड करते हैं और प्लेटफ़ॉर्म से अलग-अलग चीज़ें चाहते हैं — और जो कुछ भी अभी तक बन पाया है, उसमें से बहुत कुछ इन्हीं भिन्नताओं की वजह से है।
एक ब्रोकर से एक फुल-फीचर्ड प्लेटफ़ॉर्म तक
शुरुआती दिनों में, यह प्लेटफ़ॉर्म एक ही काम करता था: आपको आसान टूल्स के साथ ट्रेड करने की सुविधा देता था। फिर ट्रेडर और ज़्यादा की मांग करने लगे, और प्लेटफ़ॉर्म भी उसी हिसाब से बढ़ता गया।
आज आपको एक के बजाय पाँच ट्रेडिंग मैकेनिक्स और साथ ही AI फ़ीचर्स का सेट मिलेगा। अलग-अलग ज़रूरतों के लिए अलग-अलग तरह के खाते मौजूद हैं — जैसे इस्लामिक, डेमो और लाइव — और आप लोकल मुद्रा में पैसे डिपॉज़िट और निकासी कर सकते हैं। जो ट्रेडर और आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए स्टेटस सिस्टम, बोनस, टूर्नामेंट और बूस्ट क्यूब मौजूद हैं।
इंटरफ़ेस भी बदला है। आज इसका लुक ज़्यादा साफ़-सुथरा है, इसे इस्तेमाल करना आसान है, इसमें ज़्यादा फ़ीचर्स हैं और अलग-अलग तरह की कलर विज़न के हिसाब से कलर सेटिंग्स भी हैं, ताकि यह प्लेटफ़ॉर्म दिखने में आपको बिल्कुल सही लगे। नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट की तुलना करें — 12 साल कुछ ही फ़्रेम में।

सहायता भी साथ-साथ चलती रही। अब यह 14 भाषाओं में 24/7 चलती है और टीम रोज़ाना करीब 500 मैसेज का जवाब देती है। लेकिन सहायता टीम प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े सवालों का जवाब देती है — और बहुत से ट्रेडर कुछ बड़ी बात पूछ रहे थे: असल में ट्रेडिंग कैसे काम करती है?
इस प्लेटफ़ॉर्म के इर्द-गिर्द सीखने की प्रक्रिया विकसित हुई
उस सवाल का जवाब दो जगहों से मिला — Olymptrade और दूसरे ट्रेडर की ओर से:
- 100+ शैक्षिक आर्टिकल
- YouTube पर 1,000 से ज़्यादा वीडियो
- 10 से ज़्यादा सालों से स्थानीय भाषाओं में नियमित तौर पर कम्युनिटी वेबिनार आयोजित किए जाते हैं, जिनमें ट्रेडर और एनालिस्ट अपनी सीख एक दूसरे से बाँटते हैं
- AI ट्रेड इन्साइट, बाज़ार की स्थितियों और इंडिकेटर के मुताबिक हर ट्रेड के परिणाम को समझाता है और फिर बताता है कि आगे करना क्या चाहिए — ताकि मुनाफ़ा या नुकसान से आप कुछ सीख सकें
हालाँकि, ट्रेडिंग पूरी तस्वीर का बस एक हिस्सा भर है। पैसे से जुड़ी आदतें, प्लानिंग और ऑनलाइन सुरक्षित रहना भी उतना ही ज़रूरी है, इसलिए Olymptrade ने इन चीज़ों पर भी ध्यान दिया:
- Red Flags प्रोजेक्ट ने 2025 में TikTok पर 1.6 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हासिल किए, जिससे वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूकता बढ़ी
- 2026 में, मीडिया में प्रस्तुत असली ट्रेडर की कहानियों से पता चला कि फाइनेंशियल प्लानिंग क्यों ज़रूरी है
- कम्युनिटी और सोशल मीडिया पर नियमित तौर पर साइबर सुरक्षा अभियान चलाए गए
इंडस्ट्री की नज़र इस पर पड़ी
2014 से, Olymptrade ने इंडस्ट्री के 21 अवॉर्ड जीते हैं — इनमें से कुछ अवॉर्ड उन लोगों के वोटों से तय हुए हैं जो रोज़ाना इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
Investing.com, Entrepreneur, Forbes और दूसरे बिज़नेस और फाइनेंशियल मीडिया के साथ 50 से ज़्यादा जॉइंट प्रोजेक्ट्स के ज़रिए यह ब्रांड अपने ट्रेडर के दायरे से कहीं आगे भी मशहूर है। इसके अलावा, खिलाड़ियों, एंबेसडरों और स्पोर्ट्स टीमों के साथ छह पार्टनरशिप भी हुईं। उनमें से एक ने इंडोनेशिया में महिलाओं के ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में सहायता की। इससे पता चला कि वह कम्युनिटी कितनी बड़ी और एक्टिव है — ट्रेडिंग और ई-स्पोर्ट्स में कितनी समानताएं हैं: जैसे रणनीति, ग्रोथ और लगातार बेहतर बनते रहने की चाहत।
वह बाहर से मिली पहचान थी। दूसरी दिशा में हो रहा था इससे भी बड़ा बदलाव — उन लोगों के बीच जो पहले से ही प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद थे।
ट्रेडर दर्शक नहीं, बल्कि भागीदार बने
Olymptrade के सोशल चैनल और लोकल कम्युनिटीज़ अब 36 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स को एक जगह पर लाते हैं — यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप जुड़े रह सकते हैं और जो चीज़ें कारगर हैं, उन्हें शेयर कर सकते हैं। और बहुत से ट्रेडर सिर्फ़ साथ ही नहीं बने रहते, बल्कि वे ब्रांड द्वारा चलाए जाने वाले चैरिटी और सोशल प्रोजेक्ट्स में भी शामिल होते हैं।

मिलकर असर को बढ़ा रहे हैं
जैसे-जैसे ब्रांड बढ़ता गया, वह दूसरों की मदद करने में और ज़्यादा योगदान दे पाया:
- 15 चैरिटी और सोशल प्रोजेक्ट, जिनमें से तीन 2026 हुए थे — इनमें ज़रूरतमंद परिवारों और बुज़ुर्गों को खाना और मेडिकल मदद देने से लेकर प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता करना शामिल है
- 11 देशों तक सहायता पहुंचाई गई: नाइजीरिया, ईजिप्ट, यमन, लेबनान, इंडोनेशिया, भारत, ब्राज़ील, मैक्सिको, तुर्की, सीरिया और मलेशिया
- 1,00,000 से ज़्यादा खाने के डिब्बे और फ़र्स्ट-एड किट बांटे गए
- इंडोनेशिया में, 2025 और 2026 में ट्रेडर ज़मीनी स्तर पर उतरकर इस काम में शामिल हुए

एक फ़ैसला यह बताता है कि हालात कितने बदल चुके हैं। 2023 में, Olymptrade ने खुद तय करने के बजाय कि किसकी मदद करनी है, यह फ़ैसला कम्युनिटी पर छोड़ दिया। सहायता स्थापित संस्थाओं को तो मिली ही, साथ ही ब्राज़ील में एक अकेले पिता और मेक्सिको में जानवरों के एक छोटे से शेल्टर को भी मिली — ऐसे लोग जिन्हें हम खुद कभी नहीं ढूंढ पाते।
12 से ज़्यादा सालों में, Olymptrade एक पूरी तरह से विकसित प्लेटफ़ॉर्म बन गया और यह उन लोगों के साथ-साथ आगे बढ़ा जो यहाँ आकर जुड़ें। ऐसे ट्रेडर जो एक ऐसा फ़ीचर चाहते थे जो अभी तक मौजूद नहीं था। कोई व्यक्ति जिसने पहले एक वेबिनार में हिस्सा लिया और बाद में खुद दूसरों के लिए वेबिनार चलाया। एक ऐसा व्यक्ति जिसने बताया कि क्या काम आया और क्या नहीं, ताकि अगले ट्रेडर को यह सब मुश्किल तरीके से सीखना न पड़े।
2014 में इनमें से किसी भी चीज़ की योजना नहीं थी। लोगों की बात सुनकर Olymptrade इस मुकाम तक पहुँचा है — अपने ट्रेडर के साथ मिलकर चीज़ें बनाना, उनमें बदलाव करना और आगे बढ़ना। एक छोटे ब्रोकर को आज के इस प्लेटफ़ॉर्म का रूप इसी चीज़ से मिला है, और यही वह राह है जो इसे आने वाले सालों में आगे ले जाएगी।
यहाँ पर शेयर करें
अन्य समाचार

16 सितंबर, 2026
Global Forex Awards में Olymptrade ने Best Trading Support – Asia 2026 का अवार्ड जीता है
Holiston Media द्वारा आयोजित Global Forex Awards – Retail में Best Trading Support – Asia 2026 का अवॉर्ड मिला है।

27 अगस्त, 2026
Olymptrade Malaysia: ऐसी देखभाल जो खाने की मेज़, क्लिनिक और मन तक पहुंचे
HOPE worldwide Malaysia के साथ मिलकर कंपनी ने कुआलालंपुर में कम आय वाले 180 परिवारों की सहायता की, 80,000 से ज़्यादा मरीजों का इलाज कर चुके एक मुफ़्त क्लिनिक को वित्तीय सहयोग दिया और स्थानीय माताओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ट्रेनिंग को सपोर्ट किया।

11 अगस्त, 2026
Olymptrade नाइजीरिया: ऐसी देखभाल जो आज पोषण देती है और कल को संवारती है
हाल ही में शुरू की गई एक संयुक्त चैरिटी पहल ने 1,000 ज़रूरतमंद परिवारों को ज़रूरी सामग्री के साथ सहायता की और 100 घरों को अपनी शहरी खेती शुरू करने में मदद की।





