9 नवंबर, 2026

Olymptrade ने Finance Magnates Awards 2026 में दो पुरस्कार जीते

Olymptrade ने Finance Magnates Awards 2026 में दो पुरस्कार जीते

6 नवंबर को Finance Magnates Awards 2026 के विजेताओं की घोषणा हुई, और Olymptrade ने दो पुरस्कार अपने नाम किए:

  • Best Customer Support Experience 2026 – Philippines
  • Most Accessible Trading Platform 2026 – MENA

Finance Magnates 2009 से फ़ाइनेंशियल इंडस्ट्री को कवर कर रहा है और इंडस्ट्री के जाने-माने मीडिया आउटलेट में से एक है, जो अपनी ख़बरों, रिसर्च, विश्लेषण और शैक्षिक कंटेंट के लिए जाना जाता है।

इसके सालाना पुरस्कार उन कंपनियों को सम्मानित करते हैं जो पूरी इंडस्ट्री पर असर डाल रही हैं। विजेताओं के चयन में ट्रेडिंग कम्युनिटी और विशेषज्ञों के पैनल की बराबर हिस्सेदारी होती है, इसलिए यह सम्मान हमारे लिए ख़ास मायने रखता है।

दोनों पुरस्कार उन क्षेत्रों को दर्शाते हैं जिन पर हम लंबे समय से काम कर रहे हैं: सपोर्ट को आसानी से उपलब्ध रखना और ट्रेडिंग की बाधाएँ कम करना।

Best Customer Support Experience 2026 – Philippines

हमारे लिए अच्छे सपोर्ट का मतलब सिर्फ़ जल्दी जवाब मिलना नहीं है। इसका मतलब है तब साथ होना, जब ट्रेडरों को मदद की ज़रूरत हो। हमारी टीम 24/7 काम करती है, 20 से ज़्यादा भाषाएँ बोलती है और ज़्यादा मुश्किल सवालों में ट्रेडिंग की गहरी समझ के साथ मदद करती है।

जब सपोर्ट अच्छा काम करता है, तो अक्सर उस पर किसी का ध्यान नहीं जाता, इसलिए हमें ख़ुशी है कि इसे पहचान मिली और हमें उस टीम पर गर्व है जो हर दिन इसे मुमकिन बनाती है।

Most Accessible Trading Platform 2026 – MENA

सुलभता कोई एक फ़ीचर नहीं है। इसकी शुरुआत आसान ऑनबोर्डिंग और फ़्रेंडली इंटरफ़ेस से होती है, जिसमें अलग-अलग तरह की कलर विज़न के लिए कलर थीम हैं।

इसके बाद आते हैं वे टूल, जिनकी ट्रेडरों को सीखने के लिए ज़रूरत होती है: नि:शुल्क डेमो खाता, शैक्षिक सामग्री और तैयार रणनीतियाँ। हम शुरुआत करने की बाधाएँ भी कम रखते हैं: न्यूनतम डिपॉज़िट $10 है, और ट्रेड $1 से किए जा सकते हैं।

भुगतान के मामले में भी सुलभता मायने रखती है। ट्रेडर सुविधाजनक स्थानीय भुगतान की विधियां इस्तेमाल करके डिपॉज़िट और निकासी कर सकते हैं। और बात यहीं ख़त्म नहीं होती: वे एक ओपन ट्रेडिंग कम्युनिटी में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं और अपने अनुभव शेयर कर सकते हैं।

इन सबको एक ही अनुभव में पिरोने में बहुत मेहनत लगती है, इसलिए यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि इंडस्ट्री ने इस तरीके पर ध्यान दिया।

आगे क्या है

हमें यह देखकर सच में ख़ुशी हो रही है कि ट्रेडर और इंडस्ट्री के विशेषज्ञ सुलभता और सपोर्ट पर किए जा रहे हमारे काम की क़द्र करते हैं।

हमारे लिए ये पुरस्कार एक अच्छा संकेत हैं कि हम सही राह पर हैं। हम दोनों क्षेत्रों में सुधार करते रहेंगे और ट्रेडरों के लिए Olymptrade को और बेहतर बनाने के नए तरीके ढूँढते रहेंगे।

यहाँ पर शेयर करें

अन्य समाचार

हम 12 साल के हो गए: दुनिया भर के लाखों ट्रेडर के साथ मिलकर लिखी गई एक कहानी

21 सितंबर, 2026

हम 12 साल के हो गए: दुनिया भर के लाखों ट्रेडर के साथ मिलकर लिखी गई एक कहानी

बारह साल पहले, Olymptrade कुछ बुनियादी टूल्स वाली एक छोटी ब्रोकरेज कंपनी थी। आज इसमें AI-पावर्ड फ़ीचर्स, 20+ भाषाओं में सहायता, एक एजुकेशन लाइब्रेरी और एक ऐसी कम्युनिटी है जो अपने चैरिटी प्रोजेक्ट्स खुद चुनती है।

Global Forex Awards में Olymptrade ने Best Trading Support – Asia 2026 का अवार्ड जीता है

16 सितंबर, 2026

Global Forex Awards में Olymptrade ने Best Trading Support – Asia 2026 का अवार्ड जीता है

Holiston Media द्वारा आयोजित Global Forex Awards – Retail में Best Trading Support – Asia 2026 का अवॉर्ड मिला है।

Olymptrade Malaysia: ऐसी देखभाल जो खाने की मेज़, क्लिनिक और मन तक पहुंचे

27 अगस्त, 2026

Olymptrade Malaysia: ऐसी देखभाल जो खाने की मेज़, क्लिनिक और मन तक पहुंचे

HOPE worldwide Malaysia के साथ मिलकर कंपनी ने कुआलालंपुर में कम आय वाले 180 परिवारों की सहायता की, 80,000 से ज़्यादा मरीजों का इलाज कर चुके एक मुफ़्त क्लिनिक को वित्तीय सहयोग दिया और स्थानीय माताओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ट्रेनिंग को सपोर्ट किया।

Tracking Pixel

ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप हमारी
कुकीज़ पॉलिसी से सहमत होते हैं।