Starter — एक बुनियादी स्टेटस।
Advanced — उन्नत ट्रेडिंग विशेषताओं वाला एक स्टेटस।
Expert — सर्वाधिक फ़ायदों के पैकेज वाला सर्वोच्च स्टेटस।
आप अपने लाइव खाते पर किए जाने वाले ट्रेड्स के के लिए एक्सपीरिएंस पॉइंट्स अर्जित करके भी अपना स्टेटस अपग्रेड कर सकते हैं।
यह आपकी ट्रेडिंग गतिविधि के लिए इनाम होता है। ट्रेडरों को अपने मौजूदा स्टेटस का नवीनीकरण करने या अगले स्टेटस में अपग्रेड करने के लिए एक्सपीरिएंस पॉइंट्स की आवश्यकता होती है। लाइव खाते पर किया जाने वाला हर ट्रेड उनकी संख्या बढ़ा देता है।
एक मुनाफ़े देने वाले ट्रेड से आपको अधिक पॉइंट मिलते हैं। निवेश राशि भी इनाम को प्रभावित करती है। इसके अतिरिक्त आप फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग करते समय एक गुणक का इस्तेमाल कर सकते हैं: इसका मान जितना अधिक होगा, आपको उतने अधिक एक्सपीरिएंस पॉइंट्स मिलेंगे।
एक खाते को Expert स्टेटस दिया जाता है अगर ट्रेडर अपने खाते में एक बार में $2,000, €2,000, R$5,000, या ₽100,000 से अधिक की राशि जमा करता है (खाते की मुद्रा पर निर्भर करते हुए)। एक खाते को Advanced स्टेटस तब दिया जाता है अगर एक बार में जमा की गई राशि $500, €500, R$2,000, या ₽25,000 से अधिक होती है (खाते की मुद्रा पर निर्भर करते हुए)।
Expert या Advanced स्टेटस स्तरों को हटा दिया जाता है अगर स्टेट्स प्राप्त करने के लिए जमा की गई राशि को ग्राहक 15 दिनों के भीतर निकाल लेता है। इसके अतिरिक्त, अगर तीन महीने के भीतर असली खाते पर कोई ट्रेड नहीं किया जाता और/या धोखाधड़ीपूर्ण गतिविधि की पहचान होती है, या यदि ग्राहक को Expert या Advanced स्टेटस के खास फ़ायदों का दुरुपयोग करते हुए पाया जाता है, तो कंपनी के पास बिना कारण बताए ग्राहक के स्टेटस को हटाने का अधिकार सुरक्षित है।